रॉस अधीनक्षेत्र Ross Dependency | |
---|---|
रॉस अधीनक्षेत्र (लाल रंग में) | |
महाद्वीप | अंटार्कटिका |
रॉस अधीनक्षेत्र (Ross Dependency) अंटार्कटिका का एक भूभाग है। यह रेखांश १६०° पूर्व और १५०° पश्चिम के बीच का क्षेत्र है। विक्टोरिया धरती का कुछ हिस्सा और रॉस हिमचट्टान का अधिकांश भाग इसमें आता है। न्यू ज़ीलैण्ड यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता है, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है।