मिशेल मेयर | |
---|---|
जन्म |
12 जनवरी 1942 लॉज़ेन |
नागरिकता | स्विट्ज़रलैण्ड |
पेशा | विश्वविद्यालय शिक्षक, खगोल विज्ञानी, भौतिक विज्ञानी |
पुरस्कार | रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी का स्वर्ण पदक, भौतिकी में नोबेल पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनरके अधिकारी |
वेबसाइट https://exoplanets.ch/team/faculty-members/michel-mayor/ |
मिशेल गुस्ताव एडवर्ड मेयर (फ़्रांसीसी उच्चारण: जन्म 12 जनवरी 1942) एक स्विट्ज़रलैण्ड के खगोल वैज्ञानिक और जिनेवा विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एमेरिटस हैं। वे औपचारिक रूप से 2007 में सेवानिवृत्त हो गए लेकिन वे जिनेवा के वेधशाला में एक शोधकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। उन्हें 2019 में जिम पीबल्स और डिडिएर क्वेलोज़ के साथ भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वह 2010 के विक्टर अंबार्टसुमियन इंटरनेशनल पुरस्कार और 2015 क्योटो पुरस्कार के विजेता भी हैं।
1971-84 तक, मेयर ने जिनेवा की वेधशाला में एक शोध सहयोगी के रूप में काम किया, जो जिनेवा विश्वविद्यालय के खगोल विभाग के अंतर्गत आता है। इसके बाद वह 1984 में विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर बने थे। जबकि 1988 में, विश्वविद्यालय ने उन्हें पूर्ण प्रोफेसर के रूप में नामित किया, और 2007 में सेवानिवृत्त हुए। मेयर 1998 से 2004 तक जिनेवा के वेधशाला के निदेशक थे। वह जेनेवा विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर एमेरिटस हैं।