जेफरसन डेविस | |
---|---|
पद बहाल 22,फरवरी 1862 – 5, मई 1865 Provisional: February 18, 1861 – February 22, 1862 | |
उप राष्ट्रपति | एलेग्जेंडर एच. स्टीफेंस |
पूर्वा धिकारी | पद की स्थापना |
उत्तरा धिकारी | पद समाप्त कर दी गई |
पद बहाल 4, मार्च 1857 – 21, जनवरी 1861 | |
पूर्वा धिकारी | स्टीफन एडम्स |
उत्तरा धिकारी | एडेलबर्ट एम्स (1870 तक रिक्त) |
पद बहाल 10, अगस्त 1847 – 23, सितम्बर 1851 | |
पूर्वा धिकारी | जेसी स्पैइट |
उत्तरा धिकारी | जॉन जे मैक्रे |
23वें संयुक्त राज्य अमेरिका के युद्ध सचिव
| |
पद बहाल 7, मार्च 1853 – 4, मार्च 1857 | |
राष्ट्रपति | फ्रैंकलिन पियर्स |
पूर्वा धिकारी | चार्ल्स मैगिल कॉनराड |
उत्तरा धिकारी | जॉन बी फ्लोयड |
पद बहाल 8, दिसम्बर 1845 – 28, अक्टुबर 1846 | |
पूर्वा धिकारी | टिल्गमन टकर |
उत्तरा धिकारी | हेनरी टी इलियेट |
जन्म | 3 जून 1808 फेयरव्यू, केंटकी, यूएस |
मृत्यु | दिसम्बर 6, 1889 न्यू ओर्लियंस, लुईज़ियाना, यूएस | (उम्र 81)
समाधि स्थल | हॉलीवुड कब्रिस्तान, रिचमंड, इंडियाना, यूएस |
जन्म का नाम | जेफरसन फिनिस डेविस |
राजनीतिक दल | डेमोक्रैटिक |
जीवन संगी | सारा नॉक्स टेलर (वि॰ 1835; मृत्यु 1835) वरीना हॉवेल (वि॰ 1845; मृत्यु 1889) |
शैक्षिक सम्बद्धता | ट्रांसिल्वेनिया विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका सैन्य अकादमी |
हस्ताक्षर | |
जालस्थल | राष्ट्रपति लाइब्रेरी |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | संयुक्त राज्य |
सेवा/शाखा | संयुक्त राज्य अमरीका की सेना संयुक्त राज्य के स्वयंसेवक |
सेवा काल | 1825–1835 1846–1847 |
पद | फ़र्स्ट लेफ्टिनेंट कर्नल |
एकक | फ़र्स्ट ड्रैगोंस |
कमांड | फ़र्स्ट मिसिसिपी |
लड़ाइयां/युद्ध |
|
जेफरसन डेविस (अंग्रेज़ी: Jefferson Finis Davis) (3 जून 1808 – 6 दिसम्बर 1889) संयुक्त राज्य अमेरिका के एक राजनेता तथा अमेरिकी गृहयुद्ध के समय परिसंघीय राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे।
डेविस का जन्म फेयरव्यू, केंटकी में एक मध्यम समृद्ध किसान के यहा हुआ, और मिसिसिपी और लुईज़ियाना में स्थित अपने बड़े भाई जोसेफ के कपास के बागान पर पले-बड़े। स्नातक होने के बाद, जेफरसन डेविस ने संयुक्त राज्य सेना में एक लेफ्टिनेंट के रूप में छह साल की सेवारत रहें। उन्होंने मेक्सिकन-अमेरिकन युद्ध (1846-1848) में, एक स्वयंसेवक रेजिमेंट के कर्नल के रूप में लड़ाई लडी। अमेरिकी गृहयुद्ध से पहले, उन्होंने मिसिसिपी में एक बड़े कपास बागान का संचालन किया और 74 से ज्यादा दासों के स्वामी थे। हालांकि उन्होंने 1858 में संघ से अलगाव के खिलाफ तर्क दिया, उनका मानना था कि संघ को छोड़ने के लिए राज्यों को पास एक निर्विवाद अधिकार हैं।
डेविस की पहली पत्नी, सारा नॉक्स टेलर, की शादी के तीन महीने बाद ही मलेरिया से मृत्यु हो गई थी, और वह खुद भी बीमारियों से जूझ रहे थे। अपने जीवन के अधिकतर काल वे अस्वस्थ रहे। 36 साल की आयु में, डेविस ने, फ़िलाडेल्फ़िया में पली-बढी 18 वर्षीय वरीना हावेल, नर्तज़, मिसिसिपी के एक मूल निवासी, से दोबारा शादी की। उनके छह बच्चे हुए लेकिन केवल दो ही जीवित रहे।
कई इतिहासकारों ने कुछ परिसंघीय की कमजोरियों का श्रेय डेविस के निर्बल नेतृत्व को दिया है। जिम्मेदारी सौंपने के लिए अनिच्छा, लोकप्रिय अपील की कमी, शक्तिशाली राज्य के राज्यपालों और जनरलों के साथ झगड़े, पुराने दोस्तों के प्रति पक्षपात, उनसे असहमति वाले लोगों के साथ मिलने की असमर्थता, सैन्य मामलों के पक्ष में नागरिक मामलों की उपेक्षा, और जनता के प्रति प्रतिरोध ने सभी को उनके खिलाफ कर दिया। इतिहासकारों का मानना है कि वे अपने विरोधी समकक्ष अब्राहम लिंकन से बहुत कम प्रभावी युद्ध नेता थे। डेविस को 1865 में बंदी बनाने के बाद, उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और मोनरो फोर्ट में कैद कर लिया गया। उन पर मुकदमा नहीं चलाया गया और दो साल बाद मुक्त कर दिया गया। डेविस ने एक संस्मरण लिखा जिसका शीर्षक "द राइज़ एंड फॉल ऑफ़ कॉन्फेडरेट गवर्मेंट", जिसे उन्होंने 1881 में पूरा किया। 1880 के अंत तक, उन्होंने सुलह को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया, और दक्षिणी लोगों को संघ के प्रति वफादार होने के लिए कहा। पूर्व-संघीय युद्ध (गृहयुद्ध) में उनकी भूमिका की सराहना की जाती है, और उन्हें दक्षिणी देशभक्त के रूप में देखा जाता है।
डेविस का जन्म केंटकी में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम जेन और सेमूअल डेविस था, और वो उनके दस सन्तानों में से सबसे छोटे थे। उनके पिता ने अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में हिस्सा लिया था। उनके पिता अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थामस जेफरसन से बहुत प्रभावित थे, इसी कारण उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे का नाम उन पर रखा।
1813 में, डेविस ने अपने परिवार के कपास बागान के निकट, छोटे शहर वुडविले में विल्किन्सन एकेडमी से अपनी शिक्षा शुरू की। 1818 में डेविस मिसिसिपी के जेफरसन कॉलेज में पढ़ने चले गये। तीन साल बाद 1821 में, वह केंटकी लौट आए, जहां उन्होंने लेक्सिंगटन में ट्रांसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में अध्ययन जारी रखा। 1828 में शिक्षा समाप्त कर लेने के बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका की सेना में भर्ती हो गये। जहाँ उनकी मुलाकात सारा नॉक्स टेलर से हुई कुछ समय बाद डेविस ने सेना से इस्तीफा दे कर, सारा से विवाह कर लीया। विवाह के तीन महिने बाद मलेरिया से सारा की मौत हो गई, जबकि डेविस भी काफी बिमार रहे। सारा की मृत्यु के कई सालों तक, डेविस एकांत रहे। मिसिसिपी में रहकर वे कपास की खेती का धंधा शुरू कर दिया। शीघ्र ही वह वहाँ के संपन्न एवं प्रभावशाली नागरिक बन गये। इसमें उसे अपने बड़े भाई से जोसेफ सहायता मिली। उसी के कहने से डेविस ने राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश किया।
कुछ साल बाद 1844 में, जोसेफ के कपास बागान में क्रिसमस के समय, डेविस की मुलाकात वरीना बैंक हॉवेल से हुई, तब वह 18 साल की थी, उनकी कुछ महीनों की मुलाकात के बाद, 26 फरवरी, 1845 को दोनो ने विवाह कर लिया। उनके छह बच्चे हुए; तीन की वयस्कता तक पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई।
1846 में मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध शुरू हुआ। डेविस एक स्वयंसेवक रेजिमेंट 155वें इन्फैंट्री रेजिमेंट में पूर्व-ससुर, जनरल ज़ाचरी टेलर के कमान के तहत कर्नल बन गये। सितंबर 1846 में, डेविस ने मोंटेरे की लड़ाई में हिस्सा लिया, जिसके दौरान उन्होंने ला टेनेरिया किला पर विजय हासिल करने वाली टुकड़ी का नेतृत्व किया। 22 फरवरी, 1847 को, डेविस ने बुएना विस्टा की लड़ाई में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और उनके पैर में गोली लगने से वो घायल हो गये। 17 मई को, राष्ट्रपति पोलक ने डेविस को एक ब्रिगेडियर जनरल और सेना की एक ब्रिगेड की कमान के तौर पर एक संघीय कमीशन की पेशकश की। जिसे डेविस ने ठुकरा दिया।
डेविस की युद्ध सेवा का सम्मान करते हुए, मिसिसिपी के गवर्नर ब्राउन ने उन्हें 1 मई, 1847 को संयुक्त राज्य के सीनेटर जेसी स्पेइट के रिक्त स्थान पर नियुक्त किया, जो डेमोक्रेट था। सीनेट ने 31वें संयुक्त राज्य कांग्रेस के पहले सत्र के दौरान, 3 दिसंबर 1849 को डेविस को सैन्य मामलों की समिति के अध्यक्ष बना दिया। 29 दिसंबर को वह पुनः छह साल की अवधि के लिए सीनेटर चुने गए। एक साल बाद ही डेविस ने इस्तीफा दे दिया, 1850 के समझौते के मुद्दे पर मिसिसिपी की सरकार के लिए चलाने के लिए (सितंबर 1851 में), गवर्नर के पद हेतु खड़े हो गये। जहाँ वे 999 मतों से साथी सीनेटर हेनरी स्टुअर्ट फुटे द्वारा पराजित हुए। इसके बाद भी वो राजनीति में सक्रिय बने रहे।
फ्रेंकलिन पियर्स, राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद, 1853 में डेविस को अपना युद्ध सचिव बना दिया। इस पद में, उनके द्वारा प्रस्तावित अंतरमहाद्वीपीय रेल के लिए विभिन्न मार्गों को निर्धारित करने के लिए प्रशांत रेल सर्वेक्षण शुरू किया गया। उन्होंने नियमित सेना का आकार अपने मिशन को पूरा करने के लिए अपर्याप्त देखा और सुझाव दिया की वेतन बढ़ाना होगा, जोकि पिछले 25 साल से नहीं बढ़ा था। कांग्रेस ने वेतन पैमाने पर सहमति व्यक्त की और बढ़ा दी। डेविस ने चार और रेजिमेंटों को जोड़ा, जिससे सेना की संख्या 11,000 से बढ़कर 15,000 हो गई। डेविस ने राइफलों का सामान्य उपयोग भी शुरू किया जो उन्होंने मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध के दौरान सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया था। नतीजतन, सेना की मनोबल और क्षमता दोनों में सुधार हुआ। 1857 में पीयर्स का कार्यकाल समाप्त होने के बाद डेमोक्रेटिक ने जेम्स बुकानन को राष्ट्रपति हेतू नामांकन दिया और उनके राष्ट्रपति बनते ही डेविस का भी कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद वे सीनेट के लिए खड़े हुए जहाँ वे चुने गए, और 4 मार्च, 1857 को पुनः सीनेटर चुने गये।
वह इस मत का समर्थक थे कि प्रत्येक राज्य को दास प्रथा कायम रहने देने या न रहने देने की स्वतंत्रता होनी चाहये। उनका मानता था कि किसी भी राज्य को केंद्र से पृथक् होने का अधिकार प्राप्त है। जब दासप्रथा के विरोधियो की जीत हो गई ओर सिनेट के रिपब्लिकन सदस्यों ने कोई समझौता करने से इनकार कर दिया तथा तब राष्ट्रपति बुकानन ने शांतिपूर्वक पृथक् हो जाने के किसी राज्य का अधिकार अस्वीकार कर दिया, तब उसकी यह धारणा दृढ़ हो गई कि दक्षिण के राज्यों को आत्मरक्षा की दृष्टि से अलग हो जाने के अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
डेविस ही की तरह पार्थक्य चाहने वाले राज्यों के नया परिसंघ (कानफेडेरेसी) बनाने की घोषणा की और डेविस उसके नये राष्ट्रपति चुने गये।उन्होंने 18 फरवरी 1861 शपथ लिया। रिपब्लिकन्स ने इसे विद्रोह करार दिया और 1861 के मध्य में गृहयुद्ध आरंभ हो गया। डेविस ने बड़ी तेजी से काम करना शुरू किया और 70 लाख की आबादी वाले इस राज्यसंघ के लिये दस लाख की गोरी सेना तैयार कर ली। जिसे दबाने के लिये 20 लाख सैनिकों को चार वर्ष तक क्रियाशील रहना पड़ा। इधर बुकानन के बाद नये राष्ट्रपति लिंकन द्वारा घेरे की शक्ति बराबर बढ़ाई जा रही थी। इस नवनिर्मित परिसंघ को मान्यता देने के लिये कोई भी देश तैयार नहीं हो रहा था। ऐसी स्थिति में पराजय निश्चित प्रतीत होने लगी। सैनिकों को हथियार डाल देने पड़े और डेविस 10 मई 1867 को बंदी बना कर फोर्ट मनरो में कैद कर दिया गया। कुछ समय बाद वह जमानत पर छोड़ दिया गया।
6 नवंबर को, डेविस ने अपने बियरफील्ड बागान पर जाने के लिए ब्यूवोइर से निकले। उन्होंने न्यू ऑरलियन्स से स्टीमबोट से यात्रा की शुरुआत की और बीच बारिश होने के कारण बीमार पड गये। डेविस अगले दो हफ्तों तक बिस्तर पर रहे। और 6 दिसंबर, 1898 को सुबह 12:45 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
पहले उन्हें न्यू ऑरलियन्स के मेटाइरी कब्रिस्तान में दफनाया गया था, लेकिन उसकी विधवा के अनुरोध पर 1893 में डेविस को रिचमंड, वर्जीनिया के हॉलीवुड कब्रिस्तान के में स्थानांतरित कर दिया गया।
जेफरसन डेविस ने कई भूमिकाओं निभाई, एक सैनिक के रूप में, वे बहादुर और साहसी थे। एक राजनेता के रूप में, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर और मिसिसिपी कांग्रेसी के रूप में कार्य किया और और पूरी सक्रियता दिखाई, हालांकि उन्होंने किसी भी निर्वाचित पद में पूर्ण अवधि पूरी नहीं की। कपास के बागान मालिक के रूप में, उन्होंने दास श्रम को नियोजित किया, जैसा कि उनके दक्षिण के अधिकांश सहयोगियों ने किया, और दासता का समर्थन किया। परिसंघीय राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, उन्हें व्यापक रूप से एक अप्रभावी युद्घकालीन नेता के रूप में देखा जाता है; हालांकि अधिक मजबूत संघ के खिलाफ परिसंघ की रक्षा करने का कार्य किसी भी नेता के लिए एक बड़ी चुनौती होगा, इस भूमिका में डेविस के प्रदर्शन को खराब माना जाता है। युद्ध के बाद, उन्होंने उत्तर के साथ दक्षिण के सामंजस्य का योगदान दिया, लेकिन दक्षिणी गौरव के लिए एक प्रतीक बने रहे।
<ref>
का गलत प्रयोग; Nichols
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।<ref>
का गलत प्रयोग; Bight
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।<ref>
का गलत प्रयोग; Deutsch
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।