क्रिप्टॉन / Krypton रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | Kr |
परमाणु संख्या: | 36 |
रासायनिक शृंखला: | निष्क्रिय गैसें |
आवर्त सारणी में स्थिति
| |
अन्य भाषाओं में नाम: | Krypton (अंग्रेज़ी), Криптон (रूसी), クリプトン (जापानी) |
क्रिप्टॉन एक रासायनिक तत्व है जो निष्क्रिय गैसों के समूह में आता है। इसका परमाणु क्रमांक 36 है। यह एक रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस है जो बहुत ही छोटी मात्रा में हमारे वायुमंडल में पाई जाती है। इसका प्रयोग बिजली के बल्ब बनाने में और फ़ोटोग्राफ़ी में किया जाता है। जब इसे प्लाज़्मा स्थिति में लाया जाता है तो यह बहुत तरंगदैर्ध्यों (वेवलेन्थ) पर प्रकाश उत्पन्न करती है। इस वजह से इसे लेज़र बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।